10th Pass Scholarship Yojana 2025 मुख्यमंत्री बालक / बालिका (10th Passed) प्रोत्साहन योजना 2025 का ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार दोस्तों! बिहार सरकार ने 10 अगस्त 2025 को “मुख्यमंत्री मैट्रिक (प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी) प्रोत्साहन योजना 2025” की घोषणा की है, जिसके तहत वर्ष 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा प्रथम श्रेणी (1st Division) एवं द्वितीय श्रेणी(2nd Division) से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग के रूप में ₹8,000 से ₹10,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि ई–कल्याण पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा भेजी जाएगी, और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना जारी होने  बाद शुरू होगी।

मुख्यमंत्री बालक / बालिका (10th Passed) प्रोत्साहन योजना 2025

10th Pass Scholarship Yojana 2025

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15-08-2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31-12-2025
  • राशि वितरण (DBT) प्रारंभ: आवेदन सत्यापन के बाद

10th Pass Scholarship Yojana 2025- योजना से जुड़ी मुख्य बातें

  • यह योजना बिहार सरकार द्वारा मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में पास छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की गई है।
  • पात्र छात्रों को ₹8,000 से ₹10,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • योजना का लाभ लड़के और लड़कियां दोनों उठा सकते हैं।
  • राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी।
  • लाभ पाने के लिए आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • छात्र को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी से पास होना अनिवार्य है।

(Eligibility Criteria)


  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्र / छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास की हो।
  • सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से पास होना जरूरी।
  • छात्र/छात्रा का नाम विद्यालय के रिकॉर्ड में होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • दसवीं का मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक (आधार से Seeded होनी चाहिए)
  • आधार कार्ड
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

लाभ (Benefit)

  • मैट्रिक (10वीं) प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को ₹10,000 तक तथा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सिर्फ SC/ST जाति के छात्र-छात्राओं ₹8,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • आर्थिक सहायता से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।
  • गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शैक्षिक अवसर बढ़ेंगे।
  • पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरणा और उत्साह मिलेगा।
  • बिहार सरकार मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत हर वर्ष प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है छात्र-छात्राएं नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी जाति के छात्र-छात्राओं को एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सिर्फ SC/ST जाति के छात्र-छात्राओं प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
  • द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण General/BC/EBC जाति छात्र एवं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण किसी भी जाति के छात्र-छात्रा को प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जाता है।

 

  •